|
इन्सा युवा पदक विजेता वैज्ञानिक हेतु अनुसंधान सहायता
|
| कार्यक्रम का नाम |
कार्यक्रम को 'इन्सा युवा पदक विजेता वैज्ञानिक हेतु अनुसंधान सहायता' कहा जाएगा।
|
| उद्देश्य: |
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अकादमी को सहायता हेतु अनुसंधान प्रस्ताव या अंतरिम अध्येतावृत्ति हेतु अनुरोध प्रस्तुत करने वाले युवा वैज्ञानिक पदक विजेता को प्रारंभिक अनुसंधान सहायता या अंतरिम अध्येतावृत्ति मुहैया करवाना है।
|
| परियोजना प्रस्तुत करना |
प्रस्ताव को युवा वैज्ञानिक विजेता को पदक प्रदान किए जाने के एक वर्ष के भीतर किसी भी समय विहित प्रारूप में अकादमी को प्रस्तुत किया जा सकता है। परियोजना उस वर्ष में प्रारम्भ की जानी चाहिए जिसमें इसे आकादमी द्वारा अनुमोदित किया गया हो। यदि पुरस्कार विजेता पुरस्कार प्रदान किए जाने के एक वर्ष के भीतर परियोजना प्रस्ताव को प्रस्तुत करने की स्थिति में नही हैं तो वह तत्पश्चात शीघ्रातिशीघ्र प्रस्ताव को प्रस्तुत कर सकता है, परन्तु यह किसी भी मामले में उसके 38 वर्ष की आयु पूर्ण करने की तिथि से बाद में नहीं होना चाहिए ।
|
| राशि |
5 लाख रूपये प्रति वर्ष का प्रारम्द्रिक अनुसंधान अनुदान जो रसायनों/विद्यमान उपकरण हेतु उपभोज्य कलपुर्जो/देश में संगोष्ठी/विचार-गोष्ठी में प्रतिभागिता हेतु यात्रा अथवा अनुसंधान परियोजना से संबद्ध अन्य किसी व्यय की लागत को कवर करने हेतु है। युवा वैज्ञानिक पदक विजेता के किसी संगठन ने पूर्ण रोजगार पर न होने के मामले में उस पर उचित अंतरिम अध्येतावृत्ति हेतु विचार किया जा सकता है।
|
| अवधि |
परियोजना हेतु अंतरिम अध्येतावृत्ति या अनुसंधान सहायता की अवधि केवल 3 वर्ष की होगी। वह अकादमी को किए गए कार्य की एक वार्षिक रिपोर्ट और कार्यकाल के अंत में विहित प्रोफार्मा में एक अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
|