इन्सा अतिथि वैज्ञानिक कार्यक्रम |
स्वयं के संस्थान से भिन्न अन्य किसी भारतीय अनुसंधान संस्थान/प्रयोगशालाओं में विशेषीकृत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अकादमी ने 1991 से यह अतिथि वैज्ञानिक कार्यक्रम प्रारम्भ किया है।
|
| कार्यक्रम का नाम |
इस कार्यक्रम को 'इन्सा-अतिथि वैज्ञानिक कार्यक्रम' और इसे प्रदान किए जाने वाले को 'इन्सा अतिथि वैज्ञानिक' कहा जाता है।
|
| उद्देश्य |
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशिष्ट तकनीकों में प्रशिक्षण प्राप्त करके अनुसंधान क्षमताओं का विस्तार करना, अथवा अपने संस्थान में उपलब्ध न होने वाली सुविधाओं का उपयोग करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक लेखन की अनुमति नहीं है।
|
| पदों की संख्या |
इन्सा-अतिथि वैज्ञानिक पदों की प्रत्येक वर्ष दी जाने वाली संख्या अधिकतम 120 व्यक्ति-माह प्रति वर्ष होगी।
|
| राशि |
इस अध्येतावृत्ति में 9,000/- रूपये प्रतिमाह का मानदेय (कर योग्य) और 6,000/- रूपये प्रतिमाह का दैनिक भत्ता (200/- रूपये प्रति दिवस गुणा 30 दिवस की दर से) तथा साथ में अपने मूल संस्थान से वैज्ञानिक का स्वयं का वेतन शामिल है। अकादमी टिकट प्रस्तुत किए जाने पर मूल संगठन से कार्य के प्रस्तावित संस्थान तक प्रथम श्रेणी या द्वितीय एसी स्लीपर का आने-जाने का यात्रा व्यय मुहैया करवाएगी।
|
| अवधि |
किसी वैज्ञानिक को यह पद न्यूनतम एक माह से अधिकतम 6 माह तक की अवधि हेतु उसकी इच्छानुसार भारत में उसके शहर के अलावा किसी अन्य शहर में किसी प्रयोगशाला या अनुसंधान संस्थान में कार्य करने के लिए दिया जाएगा।
|
| चयन की विधि |
वर्ष में एक बार विहित प्रारूप में आवेदन उचित माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे जो चयन के वर्ष से पहले के वर्ष में 15 फरवरी तक अकादमी में पहुंच जाने चाहिए। चयन ''विज्ञान संवर्धन समिति'' द्वारा अगले वर्ष मार्च-अप्रैल के दौरान आयोजन हेतु निर्धारित उसकी बैठक में किया जाएगा।
|
| आवेदन की प्रक्रियाविधि |
 |
आवेदक एक वैज्ञानिक होना चाहिए और भारत में विश्वविद्यालय अथवा संबद्ध कालेजों सहित किसी आर एण्ड डी संगठन में एक नियमित पद धारित किए हुए होना चाहिए। जिन वैज्ञानिकों ने पहले ही इन्सा अतिथि पद प्राप्त कर लिया है वे 5 वर्ष के अंतराल के पश्चात विचार किए जाने हेतु पात्र होंगे। |
 |
आवेदक को अपनी उपलब्धियों को दर्शाने वाले जीवनवृत्त के अतिरिक्त अपनी कार्य योजना/अध्ययन का एक संक्षिप्त लेखा प्रस्तुत करना होगा। |
 |
यह वांछनीय होगा कि आवेदक ने उसे स्वीकार करने हेतु इच्छुक होने का पता लगाने के लिए भारत में मेजबान संस्थान तथा संबंधित वैज्ञानिक से संपर्क किया हो। |
|