इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्यक्रम
|
अकादमी ने भारत में मान्यता प्राप्त आर एण्ड डी केन्द्र/विश्वविद्यालय/संस्थान में अपनी विशेषीकृत विधाओं में रत अकादमी के सक्रिय अधिवर्षिता वाले अध्येताओं की विशेषज्ञता के उपयोग हेतु 1985 में इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्यक्रम प्रारम्भ किया था।
|
| कार्यक्रम का नाम |
इस कार्यक्रम को इन्सा ''वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्यक्रम'' और इसे प्रदान किए जाने वाले को 'इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक' कहा जाता है।
|
| उद्देश्य |
इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन्सा के अध्येताओं की विशेषज्ञता का उपयोग उनकी अधिवर्षिता के पश्चात भारत में उनकी इच्छा के आर एण्ड डी केन्द्र/विश्वविद्यालय/संस्थान के किसी क्षेत्र में कार्य को जारी रख कर करना है।
|
| पात्रता |
भारत में कार्यरत इन्सा के सेवानिवृत्त अध्येता
|
| पदों की संख्या |
प्रत्येक वर्ष चयन किए जाने वाले इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिकों की संख्या का निर्णय परिषद द्वारा लिया जाएगा।
|
| अवधि |
इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक का कार्यकाल प्रारम्भ में 3 वर्ष की अवधि का होगा, जिसे 3 वर्ष की अवधि के दौरान कार्य-निष्पादन की समीक्षा के पश्चात और 2 वर्ष हेतु बढाया जा सकता है। |
| राशि |
अनुदान में 30,000/- रूपये प्रतिमाह का मानदेय (कर योग्य) और सचिवालयीन सहायता, स्टेशनरी, संचार, यात्रा आदि पर व्यय को पूरा करने के लिए आकस्मिकता के रूप में 1,00,000/- रूपये प्रतिवर्ष की राशि भी मुहैया करवाई जाएगी। निधियों का वरिष्ठ वैज्ञानिक के कार्य करने वाले संस्थान द्वारा आहरण किया जाएगा ।
इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक को मेजबान संस्थान के मानदण्डों के भीतर प्रायोजित अनुसंधान तथा परामर्शी कार्य करने की अनुमति होगी।
|
| नामांकन तथा चयन |
इस कार्यक्रम हेतु प्रदान किए जाने वाले वर्ष के पहले वर्ष में मई के प्रथम सप्ताह में अकादमी में अध्येताओं से वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद हेतु विहित रूप में प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे। सभी प्रकार से पूर्ण, हस्ताक्षरित तथा उस सस्थान के प्रमुख, जहाँ वैज्ञानिक कार्य करने का इच्छुक है, के माध्यम से प्रस्ताव अकादमी को 15 जून तक मिल जाने चाहिए। प्राप्त प्रस्तावों की जांच विज्ञान संवर्धन समिति द्वारा की जाएगी। समिति की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा और चयन परिषद द्वारा अक्तूबर में होने वाली इसकी बैठक में किया जाएगा।
|
| घोषणा |
इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद हेतु परिषद द्वारा चयन किए गए वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा अक्तूबर में होने वाली अकादमी की अगली वार्षिक आम सभा बैठक में की जाएगी।
इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक पद को दिया जाना,दिए गए वर्ष के 1 जनवरी से 31 दिसम्बर तक वैध होगा। अन्यथा चयनित वैज्ञानिक को भविष्य के पद हेतु अकादमी द्वारा विचार किए जाने के लिए पुनः नामित किया जाना होगा।
|
| नवीकरण तथा रिपोर्ट |
वरिष्ठ वैज्ञानिक वर्ष के अंत में विहित प्रारूप में अपने अनुंसधान कार्य की एक वार्षिक रिपोर्ट और साथ में अगले वर्ष हेतु अनुदान जारी किए जाने के लिए व्यय का एक विवरण प्रस्तुत करेगा। कार्यकाल के अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिक को विहित प्रारूप में कार्यकाल की समूची अवधि हेतु एक समेकित तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
|
| अवकाश |
मानदेय के साथ वर्ष में 60 दिवस चाहे भारत में हो अथवा विदेश में।
|
| बाध्यताएं |
 |
मेजबान संस्थान इन्सा को लेखापरीक्षत लेखा विवरण तथा उपयोग प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेगा। |
 |
इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा कोई भुगतान प्राप्त होने वाला पद स्वीकार किए जाने की तिथि से यह पद समाप्त हो जाएगा। |
 |
इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक कार्यक्रम के अंतर्गत सपोर्ट की सभी प्रकाशनों में आभारोक्ति दर्शाई जाएगी।
|
 |
लेखो का अंतिम समायोजन/निपटान पद समाप्ति से 30 दिवस की अवधि के भीतर किया जाना |
 |
वरिष्ठ वैज्ञानिक के कार्य से उत्पन्न होने वाले बौद्विक संपदा अधिकार मेजबान संस्थान के मानदण्डों से शासित होंगे। |
 |
अपने कार्यकाल की समाप्ति पर इन्सा वरिष्ठ वैज्ञानिक व्यक्ति आकस्मिकता निधि के माध्यम से क्रय किए गए सभी स्थायी उपकरण कार्य किए गए संस्थान अथवा इन्सा के निर्णय के अनुसार किसी अन्य संस्थान को सौंपेगा। |
 |
इन विनियमों को इन्सा की परिषद द्वारा किसी भी समय बदला या संशोधित किया जा सकता है। |
| |
|
|
|