भारत में अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय सम्मेलनों विचार गोष्ठी, संगोष्ठी, शीतकालीन/ग्रीष्मकालीन स्कूलों का आयोजन |
| अकादमी द्वारा आयोजित : |
अकादमी द्वारा पूर्णतः एकल रूप से आयोजित कार्यक्रम के मामले में इन्सा संगोष्ठी के आयोजन हेतु पूर्ण उत्तरदायित्व लेगी।
|
| आईसीएसयू द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, विचार गोष्ठी : |
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संघों की राष्ट्रीय समितियों से आम सभा, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन या विचार गोष्ठी आदि के आयोजन हेतु प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर उचित रूप से विचार किया जाता है। ऐसे सम्मेलनों में संबंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक यूनियन/समिति की प्रायोजिकता होती है। इन प्रस्तावों में अकादमी की आईसीएसयू राष्ट्रीय समिति का अनुमोदन होना चाहिए। विचार-विमर्श के विषय पूर्णतः वैज्ञानिक महत्व वाले होने चाहिए। इन सम्मेलनों हेतु प्रस्ताव अनुदान पर विचार किए जाने हेतु सम्मेलन की वास्तविक तिथि से लगभग 4 माह पहले प्राप्त होने चाहिए।
|
| भारत में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन/संगोष्ठी के आयोजन हेतु आंशिक वित्तीय सहायता : |
अकादमी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन/विचार गोष्ठी/संगोष्ठी/ग्रीष्मकालीन/शीतकालीन स्कूलों हेतु आंशिक वित्तीय सहायता भी मुहैया करवाती है। प्रस्तावों पर वर्ष में दो बार विचार किया जाता है - मार्च/अप्रैल तथा सितम्बर/अक्तूबर में, और इन्हें वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने हेतु विचार करने के लिए अकादमी द्वारा पर्याप्त समय रहते प्राप्त किया जाता है। |
| |
|