गृह || साइट मैप || हमसे संपर्क करें  




 



विज्ञान के संवर्धन तथा सेवा हेतु इन्सा प्‍लेटिनम जयंती चेयर

अकादमी ने विज्ञान के संवर्धन तथा सेवा हेतु किसी वैज्ञानिक/तकनीकीविद के सतत जीवन पर्यन्त योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए प्‍लेटिनम जयंती वर्ष (2009-10) के अवसर पर एक चेयर स्थापित की थी।

 

चेयर का नाम

इस चेयर को विज्ञान के संवर्धन तथा सेवा हेतु इन्सा प्‍लेटिनम जयंती चेयर कहा जाता है। इसे प्रदान किए जाने वाले व्यक्ति को '' विज्ञान के संवर्धन तथा सेवा हेतु इन्सा प्‍लेटिनम जयंती चेयर'' कहा जाता है।

 

उद्‌‌देश्य:

इस चेयर को स्थापित करने का मुख्‍य उद्‌‌देश्य ऐसे किसी वैज्ञानिक/तकनीकी विद को सम्मान प्रदान करना है जिसने भारतीय विज्ञान के संवर्धन तथा सेवा में सतत जीवन पर्यन्त योगदान दिया है। इस चेयर को प्रदान किया जाने वाला व्यक्ति भारत में अपनी इच्छा के आर एण्ड डी केन्द्र/विश्वविद्यालय/संस्थान के किसी क्षेत्र में कार्य करना जारी रख सकता है।

 

पात्रता

यह पुरस्कार भारत में कार्य कर रहे किसी भारतीय वैज्ञानिक/तकनीकीविद को ही दिया जा सकता है।

 

संख्‍या

प्रारम्‍भ में एक (चेयर) जिसे बाद में बढया जा सकता है।

 

अवधि:

चेयर 5 वर्ष हेतु मान्य है।

 

राशि:

चेयर में 80,000/- रूपये प्रतिमाह का निर्धारित वेतन जमा लागू भत्ते शामिल होंगे (इन्सा अनुसंधान प्रोफेसर के समतुल्य) । पेंशन लाभ आदि की कटौती भारत सरकार के नियमों के अनुसार की जाएगी। चेयर के साथ सचिवालयीन सहायता, स्टेशनरी, संचार, यात्रा पर व्यय को पूरा करने के लिए आकस्मिकता के रूप में 1,00,000/- रूपये प्रतिवर्ष की राशि भी मुहैया करवाई जाएगी।

चेयर प्रदान किए गए व्यक्ति की सहायता के लिए अनुसंधान सहायक की नियुक्ति का प्रावधान होगा (डीएसटी/सीएसआईआर दिशा-निर्देशों के अनुसार)

चेयर प्रदान किए गए व्यक्ति का संबंधित संस्थान जहां तक संभव हो कार्य करने की सुविधाएं जैसे कि अनुसंधान सुविधाएं, सचिवालयीन सुविधाएं आदि मुहैया करवाएगा (जहां आवश्यक हो आकस्मिकता निधियों में से कार्य आधार पर या टेलीफोन तथा सचिवालयीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकती हैं) । निधियों का चेयर प्रदान किए गए व्यक्ति के कार्य वाले संस्थान द्वारा आहरण किया जाएगा ।

 

चेयर की घोषणा

अध्यक्ष इस प्रयोजन हेतु गठित समिति की द्वारा चयन किए गए वैज्ञानिक/तकनीकीविद का नाम परिषद के अनुमोदन हेतु इसकी अक्तूबर में होने वाली बैठक में प्रस्तुत करेगा। परिषद द्वारा अनुमोदित व्यक्ति के नाम की घोषणा अगली आम बैठक में की जाएगी । यह अकादमी द्वारा पेशकश किए जाने की तिथि से एक वर्ष के लिए वैध रहेगा।

 

बाध्‍यताएं

चेयर के कार्य से उत्पन्न होने वाले बौद्विक संपदा अधिकार मेजबान संस्थान के मानदण्डों से शासित होंगे।
इन्सा प्‍लेटिनम जयंती चेयर हेतु सपोर्ट की सभी प्रकाशनों में आभारोक्ति दर्शाई जाएगी।
चेयर प्रदान किया गया व्यक्ति प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के अंत में किए गए कार्य की एक वार्षिक रिपोर्ट तथा साथ में अगले वर्ष अनुदान जारी करने हेतु व्यय का विवरण अकादमी को प्रस्तुत करेगा। .
कार्यकाल के समाप्त होने के शीघ्र पश्चात वह एक व्यापक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगा।
उन्हें अपना कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात इन्सा बैठकों में से एक के दौरान एक व्याख्‍यान देने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।
अपने कार्यकाल की समाप्ति पर चेयर प्रदान किया गया व्यक्ति आकस्मिकता निधि के माध्यम से क्रय किए गए सभी स्थायी उपकरण कार्य किए गए संस्थान अथवा इन्सा के निर्णय के अनुसार किसी अन्य संस्थान को सौंपेगा।
इन विनियमों को इन्सा की परिषद द्वारा किसी भी समय बदला या संशोधित किया जा सकता है।



वापस