|
इन्सा मानद वैज्ञानिक कार्यक्रम
अकादमी ने मई, 2000 में भारत में मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में अपनी विशेषीकृत विधाओं में रत अकादमी के सक्रिय अधिवर्षिता वाले अध्येताओं की विशेषज्ञता के उपयोग अथवा मोनोग्राफ/पुस्तकें तथा अन्य प्रकाशन तैयार करने जैसे क्रियाकलापों के माध्यम से अपने निवास से ही कार्य करके विज्ञान की वृद्धि में योगदान देने इन्सा मानद वैज्ञानिक योजना प्रारम्भ की थी।
|
| उद्देश्य |
इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन्सा के सेवानिवृत्त अध्येताओं के नियोजन तथा उपयोग को जारी रखना है।
|
| पद का नाम |
इसे प्रदान किए जाने वाले को 'इन्सा मानद वरिष्ठ वैज्ञानिक' कहा जाता है।
|
| पात्रता |
इन्सा के सेवानिवृत्त अध्येता
|
| पदों की संख्या |
प्रत्येक वर्ष चयन किए जाने वाले मानद वैज्ञानिकों की संख्या का निर्णय परिषद द्वारा लिया जाएगा।
|
| अवधि |
इन्सा मानद वैज्ञानिक का कार्यकाल प्रारम्भ में 3 वर्ष की अवधि का होगा और इसका नवीकरण किया जा सकता है।
|
| वित्तीय सहायता |
1,00,000/- रूपये प्रतिवर्ष का आकस्मिकता अनुदान एक किश्त में सीधे मानद वैज्ञानिक को अथवा मेजबान संस्था के माध्यम से जारी किया जाएगा। अनुदान का उपयोग कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किसी भी उपयुक्त तरीके से किया जा सकता है। मानद वैज्ञानिक अनुदान का लेखा-जोखा रखोगा और वर्ष के अंत में उसे इस आशय का एक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा कि राशि को पेशकश किए गए प्रयोजन हेतु व्यय किया गया है।
|
| नामांकन |
इन्सा अध्येता मानद वैज्ञानिक के पद हेतु स्वयं को अथवा अन्य सेवानिवृत्त अध्येताओं को नामित कर सकते हैं। अध्येता एक संक्षिप्त जीवनवृत्त, कार्य की प्रस्तावित योजना और किसी संस्थान के माध्यम से कार्य करने की मंशा के मामले में मेजबान संस्था द्वारा स्वीकृति-पत्र के साथ इन्सा के अध्यक्ष को लिख सकते हैं। वैज्ञानिक द्वारा घर से प्रचालन करने की मंशा होने पर इस प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। पद प्राप्त होने वालों के नामों की सूचना परिषद की अगली बैठक में दी जाएगी।
|
| पद ग्रहण करना |
मानद वैज्ञानिक वर्ष में 1 जनवरी से 31 दिसम्बर के मध्य कभी भी कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
|
| प्रगति रिपोर्ट तथा पद का नवीकरण |
मानद वैज्ञानिक प्रत्येक वर्ष के अंत में विहित प्रारूप में अपने अनुंसधान कार्य की एक वार्षिक रिपोर्ट और साथ में उपयोग प्रमाण-पत्र तथा आगे अनुदान हेतु अनुरोध प्रस्तुत करेगा।
|
| अन्य एजेंसियों के साथ परस्पर संपर्क |
मानद वैज्ञानिक को मेजबान संस्थान के मानदण्डों के भीतर प्रायोजित अनुसंधान तथा परामर्शी कार्य करने की अनुमति होगी।
|
| बाध्यताएं |
|